सर्दी के समय में क्या खाना चाहिए? सर्दी में खाने की सही गाइड

सर्दी में क्या खाना चाहिए ( Sardi me kya khana chahiye ) साल में तीन ऋतू होते है। इसमें सर्दी, गर्मी और बरसात होती है। अगर हम सर्दी की बात करे तो इसमें सबसे महत्वपूर्ण चीज़ यह होती है की सर्दी को किस तरह से एन्जॉय किया जाए। 

अगर आप सर्दी को एन्जॉय करने के लिए यह जानना चाहिए और उसके लिए क्या खाना चाहिए। अगर आप यह जानना चाहते है कि सर्दी में क्या खाना चाहिए? तो इसके बारे में पूरी जानकारी हम इस आर्टिकल में देने का प्रयास कर रहे है। 

सर्दी में क्या खाना चाहिए?

भारत में कई तरह के व्यंजन होते है जिन्हें कुछ विशेष समय में ही खाया जाता है। गर्मी हो या सर्दी, कई तरह की खाने की चीज़े होती है। सर्दी में खाने के लिए कुछ विशेष चीज़े होती है जो केवल सर्दी में ही खा सकते है। 

सर्दी में क्या खाना चाहिए, इसके लिए कई तरह की चीज़े है जिसे खा सकते है। इन सब के बारे में विस्तृत रूप से आगे बताया गया है। 

  • सर्दी के समय में हमे ऐसी चीज़े ज्यादा खानी चाहिए जिसमे मसाले और विशेषत देशी मसाले ज्यादा हो जैसे मेथी दाना, बड़ी इलायची, छोटी इलायची, दालचीनी, तेज पत्ता, अजवायन, जीरा, अदरक इत्यादि प्रमुख हो। 
  • सर्दी के समय में हमे ड्राई फ्रूट भी खाने चाहिए जो को हमारे शरीर के लिए अच्छे होते है। ड्राई फ्रूट एक ऐसी चीज़ होती है जिसमे कई तरह के पोष्टिक चीज़े और इसमें कई तरह के प्रोटीन और कई तरह के मिनरल होते है। ड्राई फ्रूट में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है। 
  • गाँवों में बुजुर्ग कई तरह के खाने की चीज़े हमारे लिए रखते है। गाँवों में हमने विशेष रूप से बाजरे की रोटी और ज्वार की रोटी बनाई जाती है जिसे घी और तिल के तेल के साथ खाई जाती है। सर्दी में खाई जाने वाली इन चीज़ों से शरीर को गर्मास मिलती है। 
  • सर्दी के समय में अदरक को खाने से भी काफी फायदा मिलता है। अदरक को सर्दी में खाना चाहिए। अदरक खाने से शरीर की पाचन क्रिया सही रहती है। 
  • सर्दी के समय में बाजरे की खपत भी ज्यादा रहती है। ऐसे में बाजरे की चीज़े खाने शरीर के लिए अच्छी रहती है। 
  • ओमेगा भी सर्दी में खाने के लिए अच्छी रहती है। ओमेगा कई तरह की बिमारियों से राहत दिलाता है। यह शरीर की पाचन क्रिया के लिए सही रहता है। ओमेना-3 विशेष रूप से मछलियों में पाया जाता है इसलिए कहा जाता है की सर्दियों में मछलियों का सेवन करना चाहिए। 

सर्दी के समय में खाई जाने वाले विशेष व्यंजन

सर्दी के समय में कुछ विशेष प्रकार के व्यंजन होते है जिन्हें खाए जा सकते है। सर्दी में खाए जाने वाले यह व्यंजन मुख्य है – 

गोंद के लड्डू : 

सर्दी में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली चीज़ों में सबसे पहले पायदान पर गोंद के लड्डू आते है। यह शरीर को गर्मास देते है जिससे शरीर में सर्दी से राहत मिलती है। 

मेथी के लड्डू : 

सर्दी के समय में अक्सर यह देखा गया है की मेथी के लड्डू खाने से काफी फायदा मिलता है। इस व्यंजन कको बच्चे, बड़े और बूढ़े सब खातें है। 

गाजर और अदरक का सूप : 

सर्दी में गाजर और अदरक का सूप भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे खासे से भी शरीर को फायदा होता है। गाजर का हलवा भी खा सकते है। 

मेथी के पराठे : 

सर्दी में मेथी के पराठे भी खाए जा सकते है जो की काफी अच्छे होते है और पौष्टिक होते है। सर्दी में पराठों के साथ बथुए की रोटी और परांठा खाने से भी काफी फायदा मिलता है। 

सरसों का साग और मक्के की रोटी : 

सर्दी के समय में और विशेष रूप से उत्तर भारत में सरसों का साग और मक्के की रोटी भी काफी खाई जाती है। एक यह विशेष प्रकार का व्यंजन होता है जो मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा में बनाया जाता है। 

हल्दी जी सब्जी : 

यह व्यंजन मुख्य रूप से राजस्थान में बनाया जाता है। हालंकि इसे पुरे भारत में खाया जाता है। सर्दी में इसे रोटी और बाटी के साथ खाया जाता है। इसे काफी पसंद किया जाता है और इसे सर्दी में ही खाया जा सकता है। 

सर्दी के समय में खाई जाने वाली चीज़ो में यह कुछ प्रमुख है। इसके अलावा भी और कई चीज़े है जिन्हें सर्दी में खाई जा सकती है जो शरीर को गर्म रखते है। 

अंतिम शब्द

इस लेख में आपको सर्दी में क्या खाना चाहिए ( Sardi me kya khana chahiye ) के बारे में बताया गया है। उम्मीद है आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा।

लाइफस्टाइल से जुड़े अन्य टॉपिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *