RNI License क्या है ? क्या यह Youtube के लिए जरुरी है?

Youtube RNI License Kya hai

Youtube में RNI लाइसेंस क्या है ( Youtube RNI License Kya hai ) नमस्कार दोस्तों, आपने अक्सर यह तो सुना होगा की किसी भी न्यू चैनल को चलाने के लिए कम से कम एक लाइसेंस की जरूरत होती है। वो लाइसेंस हमे RNI द्वारा दिया जाता है। RNI का मतलब समझे तो इसका पूरा नाम Registrar of newspaper for india होता है। 

हमे यह भी सुनने को भी मिलता है की Youtube पर कोई न्यूज़ चैनल शुरू करने के लिए भी हमे एक लाइसेंस की जरूरत होती है। आपने भी इसके बारे में कभी न कभी तो सुना ही होगा। आपके मन भी इससे जुड़े कई सवाल होंगे? उन सब सवालों का जवाब मैं इस आर्टिकल में देने का प्रयास कर रहा हूँ।

RNI लाइसेंस क्या हैं?

सामान्य तौर पर देखा जाए तो जब भी कोई नया न्यूज़ चैनल शुरू होता है तो उसके लिए कई तरह की कानूनी प्रक्रियाएं होती है। इन सब में RNI License भी एक होता है। किसी भी चैनल को चलाने के लिए यह जरुरी है। 

चैनल से मेरा मतलब फिलहाल Youtube से कत्तई नही है। इसमें चैनल वो है जो टीवी में चलते है। यह एक लाइसेंस उनके लिए जरुरी है जो खुद की न्यूज़ एजेंसी और पत्रकारिता या अख़बार शुरू करना चाहता है। 

RNI की शुरुआत कैसे हुईं? 

RNI एक लाइसेंस है जो न्यूज़ चैनल और अख़बार छपने वाली कंपनी के लिए जरुरी है। इसकी शुरुआत 1 जुलाई 1956 को की गई थी। इस पुरे प्रोसेस को एक मंत्रालय के अधीन रखा गया है जिसे सूचना और प्रसारण मंत्रालय के नाम से जाना जाता है। 

क्या RNI Youtube Channel के लिए जरुरी हैं?

हम जब भी कोई Youtube Channel शुरू करते है तो उसके लिए हमे कम से कम एक ईमेल आईडी की जरूरत होती है, इसके अलावा और कुछ भी नही। अगर चैनल न्यूज़ चैनल के अलावा किसी और टॉपिक पर है तो उसके लिए इस लाइसेंस की कत्तई जरूरत नही है।

हालांकि, न्यूज़ चैनल के लिए यह लाइसेंस जरुरी है परन्तु कुछ ही प्रकार के न्यूज़ चैनल के लिए। अगर कोई न्यूज़ चैनल लोकल है तो उसके लिए इस लाइसेंस की आवश्यकता नही है। वही अगर कोई चैनल नेशन स्तर का है तो उसके लिए इसकी जरूरत होती है। इससे जुडी पूरी जानकारी इस वेबसाइट से ले सकते है। RNI की इस आधिकारिक वेबसाइट पर बताई गई जानकारी को सही माने। 

RNI License के लिए रजिस्टर कैसे करें?

इस लाइसेंस के लिए इस तरह से कर सकते है रजिस्ट्रेशन। यह है पूरा प्रोसेस 

  • Step 1 – इसके लिए सबसे पहले RNI की वेबसाइट पर आना होता है। 
  • Step 2 – इसके बाद इस वेबसाइट पर आने के बाद Apply for title verification के नाम से आप्शन मिल जाता है, उस पर आना होता है। 
  • Step 3 – इस वेबसाइट पर आने के बाद इसमें कुछ जरुरी जानकारी भरनी होती है। जैसे नाम, पता, मालिक का नाम, चैनल और मीडिया का नाम इत्यादि। 
  • Step 4 – जानकारी भरने के बाद इस फॉर्म की एक प्रिंट कॉपी ले। 
  • Step 5 – इसके बाद इस कॉपी को सम्बंधित ऑफिस में भेजे। 
  • Step 6 – इसके आपके उस फॉर्म की जाच होती है और Title का वेरिफिकेशन किया जाता है। 

RNI License के लिए जरुरी दस्तावेज –

यह दस्तावेज जरुरी है। 

  • चैनल और मीडिया मालिक का आधार कार्ड और पहचान पत्र। 
  • चैनल और मीडिया मालिक के नए खींचे गये फोटो। 
  • मीडिया चैनल वाले मालिक को अपने अख़बार या मीडिया से जुड़े 5 टाइटल का वेरिफिकेशन करवाना होता है। 
  • चैनल मालिक का मोबाइल नंबर और एड्रेस प्रूफ। 
  • अख़बार या समाचार जहा से प्रकाशित किया जाना है, उस जगह कर प्रमाण। 

यह है वो जरुरी दस्तावेज। इसके अलावा कुछ और शपथ पत्र मांगे जा सकते है जिन्हें आप ऑनलाइन RNI की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है। 

RNI Registration Fees कितनी है?

इसके लिए किसी भी तरह के शुल्क की आवश्यकता नही होती है। यह निःशुल्क है जिसका पूरा प्रोसेस ऑनलाइन है। 

अंतिम शब्द

इस आर्टिकल में मैंने आपको Youtube में RNI लाइसेंस क्या है ( Youtube RNI License Kya hai ) के बारे में बताने का प्रयास किया है। उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा। अगर पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें। 

सवाल-जवाब (FAQ)

क्या हर Youtube channel के लिए RNI LIcense जरुरी हैं?

नही, हर Youtube channel के लिए जरुरी नही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *