राष्ट्रिय युवा दिवस कब मनाया जाता हैं ? 

Rashtriya yuva diwas in hindi नमस्कार दोस्तों, जनवरी 1863 को महापुरुष स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। हर साल 12 जनवरी के दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि किसी भी देश का भविष्य उस देश के युवाओं के ऊपर निर्भर होता है। National youth day in hindi

राष्ट्रिय युवा दिवस कब मनाया जाता हैं ? 

देश में हर साल राष्ट्रिय युवा दिवस 12 जनवरी को मनाया जाता हैं। देश के विकास में युवा पीढ़ी की बहुत बड़ी भूमिका होती है।देश को युवाओं को समय-समय पर सही मार्गदर्शन मिल सके। इसीलिए हर वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। क्या आप जानते हैं कि स्वामी विवेकानंद की जयंती के ही दिन राष्ट्रीय युवा दिवस बनाए जाने के पीछे क्या वजह है।

राष्ट्रीय युवा दिवस क्यों मनाया जाता हैं ?

भारत सरकार सन 1985 से 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने के उपलक्ष्य में घोषणा की। भारत सरकार ने सन 1985 को प्रतिवर्ष 12 जनवरी यानी कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को देश भर में राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की। 

स्वामी विवेकानंद देश के न केवल महान समाज सुधारक बल्कि विचारक और दार्शनिक भी थे। उनके आदर्शों और विचारों से देशभर के युवा प्रोत्साहित हो सके। स्वामी विवेकानंद के विचारों को देश का युवा अपनाकर अपने जीवन को सफल बना सकता है।

Also read : सामाजिक न्याय दिवस

राष्ट्रीय युवा दिवस को मनाए जाने जाने की अन्य वजह युवा पीढ़ी को यह बताना है, कि जिस प्रकार से स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन में बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। उसी तरह से उनके विचारों को अपनाकर प्रत्येक युवा भी जीवन में आगे बढ़ सकता है।

राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की जरूरत

उठो जागो और तब तक ना रुको जब तक की मंजिल हाथ में ना आ जाए ।इतना सुंदर संदेश देने वाले युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद कोलकाता में जन्मे थे। उनके जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाना सर्वथा उचित है।

क्योंकि आज के परिदृश्य में जहां चारों ओर भ्रष्टाचार ,बुराई ,अपराध का बोलबाला होता जा रहा है। जो घुन बनकर देश को अंदर ही अंदर खाने का काम कर रहा है ।ऐसे में विवेकानंद जैसे महापुरुषों की अत्यंत आवश्यकता है। 

आज की युवा यदि विवेकानंद को अपना प्रेरणा स्रोत मानेंगे तो वह दिन दूर नहीं। जब देश को एक बार फिर से सोने की चिड़िया कहलायेगा।

राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर लोगो की गतिविधि

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर देश भर में तरह-तरह की गतिविधियां होती है इस दिन भाषण ,पाठ, युवा सम्मेलन, प्रस्तुतियां अलावा युवाओं के उत्सव ,प्रतियोगिताएं ,संगोष्ठीयो,खेल आयोजन, योग सत्र ,संगीत प्रदर्शन आदि जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

स्वामी विवेकानंद एक महान महापुरुष कैसे ?

स्वामी विवेकानंद असल मायने में सच्चे संत व भारत के सच्चे देशभक्त थे।उन्होंने कई विषयों पर अपने बहुमूल्य विचार प्रस्तुत किए है।स्वामी विवेकानंद ने योग,राजयोग तथा ज्ञानयोग जैसे महत्वपूर्ण ग्रंथो की रचना की है।

स्वामी विवेकानंद की शिक्षाएं देश की सबसे बड़ी दार्शनिक संपति मानी गई है।इस दार्शनिक गुरु की जन्म तिथि पर युवा दिवस घोषित करने का एकमात्र उद्देश्य आने वाली पीढ़ी में इन पवित्र आदर्शो को पैदा करना है।

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय के साथ ही उनकी शाखा केंद्रों पर स्वामी विवेकानंद के लिए बेहद श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।अलग अलग स्थानों पर आज के दिन मंगल आरती, ओम, ध्यान ,भक्ति गीत ,धार्मिक प्रवचन के साथ ही संध्या आरती का आयोजन भी किया जाता है।

यह थी कुछ जानकारी Rashtriya yuva diwas in hindi के बारे में। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *