राष्ट्रीय मतदाता दिवस क्यों मनाया जाता है? क्या है इसका इतिहास और उद्देश्य

National voters day in hindi

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 ( National voters day in hindi ) नमस्कार दोस्तों, जैसा की हम जानते है की भारत एक लोकतांत्रिक देश है। भारत में सरकार का चुनाव लोगो द्वारा मतदान कर के चुने जाते है। लोगो को वोट देने हेतु प्रोत्साहित और जागृत करने हेतु हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय दिवस मतदाता दिवस मनाया जाता है। 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस क्यों मनाया जाता है?

भारत में हर त्यौहार की भांति राष्ट्रीय मतदाता दिवस भी काफी धूमधाम और हर्षोंलास से मनाया जाता है। भारत लोकतांत्रिक देश है जहा पर देश के किसी भी जनप्रतिनिधि का चुनाव जनता द्वारा ही किया जाता है। भारतीय लोकतंत्र के लिए यह क महत्वपूर्ण दिवस है। 

भारत में निर्वाचन आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 को की गई थी। इस दिन सबसे पहली बार भारत में चुनाव् आयोग की स्थापना दिवस के दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। 25 जनवरी को हर साल देश में लोगो को मतदाता हेतु जागृत करने हेतु कई कार्यक्रम किये जाते है। 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुरुआत

राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुरुआत साल 2011 में की गई थी। इसके बाद हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदात दिवस मनाया जाता है। 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य 

भारत में हर साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य लोगो को लोकतंत्रता के बारे में बताना है और लोगो को मतदान का मतलब के बारे में बताया जाता है। लोगो को ज्यादा से ज्यादा इसके बारे में जागरूक किया जाता है। 

राष्ट्रीय मतदाता थीम 2023 

राष्ट्रीय मतदाता की थीम की जानकारी अभी तक नही है। जब भी थीम लांच होगी तो उसके बारे में जानकारी अपडेट आकर दी जायेगी।

कैसे मनाया जाता है राष्ट्रीय मतदाता दिवस?

राष्ट्रीय मतदाता दिवस कैसे मनाया जाता है, इसके बारे में कुछ जरुरी जानकारी बता रहे है। 

  • इस दिन लोगो को मतदान हेतु जागरूक किया जाता है। 
  • जो लोग चुनावी कार्य में अच्छा कार्य करते है उन्हें सम्मानित किया जाता है। 
  • इस दिवस पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जाते है और लोगो के मतदान कार्ड बनाये जाते है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *