IRCTC आईडी कैसे बनाये ?

Irctc id kaise banaye

Irctc id kaise banaye नमस्कार दोस्तों, ऑनलाइन का जमाना वास्तव में आ गया हैं। कई सारी चीज़ें ऑनलाइन हो गई हैं जैसे बुकिंग, खरीददारी इतियादी। ऑनलाइन के जमाने में आप खुद को भी अपग्रेड करे। ऑनलाइन टिकट बनाने के लिए खुद को स्मार्ट बनाये। 

क्या आप जानते हैं आप भी खुद घर बैठे ट्रेन, बस और हवाई जहाज के टिकट बना सकते हैं ? इसके लिए आपको कई तरह के ऑनलाइन अकाउंट की आवश्यकता होती हैं। ऑनलाइन रेल टिकट बनाने के लिए आपको कम से कम एक IRCTC आईडी की आवश्यकता होती हैं। 

क्या आपको पता हैं की IRCTC id kaise banaye ? अगर आपको इसके बारे में नही पता तो आपको इस लेख में इसके बारे में पूरी जानकारी दी जायेगी। 

Paytm se payment kaise kare

IRCTC क्या हैं ?

IRCTC एक ऑनलाइन वेबसाइट हैं जो की आपको ऑनलाइन टिकट बुक करने की सुविधा देती हैं। इसके साथ ही वो वेबसाइट आपको ऑनलाइन टूर की भी सुविधा और ऑफर देती हैं। यह एक ऑनलाइन प्लेटफार्म के साथ देश में रेल सुविधा से सम्बंधित सेवाएँ देती हैं। यह एक सरकारी प्लेटफार्म हैं। इस प्लेटफार्म को रेल मंत्रालय दुवारा संचालित किया जाता हैं। 

IRCTC का मालिक कौन हैं ? 

ऑनलाइन टिकट बुक करने वाली इस वेबसाइट का मालिक कोई एक व्यक्ति विशेष नही हैं। इस कंपनी का मालिक भारतीय रेल हैं। इस कंपनी का निर्माण 1999 में किया गया था। वर्तमान में यह न केवल एक टिकट बुकिंग कंपनी हैं बल्कि यह कई प्रकार की और भी सुविधाएँ देता हैं। 

IRCTC का मुख्यालय कहा हैं ? 

यह एक सरकारी संस्थान हैं और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में हैं। इस कंपनी की कई और भी ब्रांच हैं जो पुरे भारत में फैली हैं जो डिजिटल रूप में संचालित होती हैं। 

IRCTC आईडी कैसे बनाये ? 

इस लेख का सबसे महत्वपूर्ण भाग जो आपके लिए बेहद जरुरी हैं की आप किस प्रकार से अपनी आईडी बना सकते हैं। इसके लिए आपको यह प्रोसेस फॉलो करना होता है। IRCTC ID बनाने के लिए यह सभी स्टेप्स बेहद ही महत्वपूर्ण हैं। 

Step 1 – आधिकारिक वेबसाइट पर जाए 

इसके लिए आपको सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर आना होता हैं। इस वेबसाइट पर आने के बाद आपको इसके लिए अगले स्टेप्स फॉलो करने होते हैं। 

Step 2 – Login वाले आप्शन पर जाए

इसके बाद आपको अगले चरण में इस वेबसाइट की आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद बायीं और तीन लाइन दिखेगी उस पर क्लिक करे। उसके बाद वहा पर एक आप्शन Login के नाम से दिखेगा, उस पर क्लिक करे। 

Step 3 – Find Register option

इसके बाद आपको इस पेज पर लॉग इन करने की जानकारी और आप्शन के नीचे एक बटन रजिस्टर के नाम से दिखेगा उस पर क्लिक करे। उसके बाद अगले चरण की और जाएँ। 

Step 4 – जरुरी जानकारी भरे

इसके बाद आपको इसने पूछी गई जानकारी भरनी होती हैं। इसमें आपको जानकारी भरनी होती हैं वो यह हैं – 

  • सबसे पहले आपको अपनी एक आईडी लिखनी होती हैं जो आप लॉग इन के समय इस्तेमाल करेंगे। 
  • उसके बाद आपको अपना एक पासवर्ड सेट करना होता हैं और उसके आगे उसी पासवर्ड को कन्फर्म करना होता हैं। 
  • इसके बाद अपनी सिक्यूरिटी के हिसाब से अपनी जानकारी को भरे और अगले टेब में जाये। 
  • अगले टेब में अपनी निजी जानकारी भरे जैसे आपका नाम, आधार, जन्म दिनाक, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी इतियादी। 
  • उसके बाद अगले टेब में आये और उसके बाद उसमे अपना पता भरे और इसके साथ ही अपने ऑफिस की जानकारी भरे अगर हो तो नही तो इसके बाद अपनी आईडी Register करे। 

इतना करने के बाद आपकी आईडी बन जायेगी और आपको आपनी जानकारी ईमेल और मोबाइल नंबर के जरिये भेज दी जाएगी। इसके बाद आपको इसमें लॉग इन कर सकते हैं। 

IRCTC टिकट कैसे बुक करे ? 

IRCTC पर टिकट बुक करने के लिए आपको इस प्रोसेस को फॉलो करना होता हैं। 

Step 1 – आईडी में लॉग इन करे ? 

सबसे पहले आपको अपनी आईडी से इसमें लॉग इन करे। इसमें वही आईडी पासवर्ड का इस्तेमाल करे। वही जो आपको ईमेल पर भेजे गये थे। 

Step 2 – Find train

लॉग इन करने के बाद आपको यह उस पेज पर ले जाएगा जिसमे आप अपने लिए ट्रेन और ट्रेवल प्लान कर सकेंगे। इसके बाद इसमें आप कहा से कहा जाना चाहते हैं उस स्टेशन का नाम डाले और उसे सर्च करे। इसके बाद आपको उन सभी ट्रेन की लिस्ट बताई जायेगी जिस जो उन दोनों स्टेशन के बीच में चल रही होती हैं। 

अपने प्लान के हिसाब से ट्रेन का चुनाव करे और जिस कोच में टिकट बुक करना हैं उस का चुना करे जैसे स्लीपर में और एसी में इतियादी। ट्रेन और कोच का चुनाव करने के बाद उसके पास ही Book का एक बटन दिखेगा, उस पर क्लिक करे। 

Step 3 – Book train

इसके बाद अगले चरण में अपनी और उन सभी पेसेंजर की जानकारी और डिटेल भरनी होगी उसके बाद अगले चरण में आपको payment करना होता हैं। 

Step – Confirm payment

ऐसे ही आप अपने कोच का चुनाव कर अपनी जानकारी भर लेते हैं तो उसके बाद आपको payment करना होता हैं जो आप किसी भी कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम  से कर सकते हैं। 

इसके बाद आपका टिकट बुक हो जाएगा और उसकी एक कॉपी आपको ईमेल के जरिये भेज जायेगी इसके साथ उस टिकेट का पीएनआर नंबर मेसेज के जरिये भेज दिया जाएगा। 

IRCTC Full form 

दोस्तों अगर पूरा आर्टिकल पढने के बाद भी आपको इस वेबसाइट के फुल फॉर्म के बारे में नही पता चला हैं तो आपको बता देते हैं की IRCTC का पूरा नाम Indian Railway Catering and Tourism Corporation हैं। हमारे इस लेख IRCTC id kaise banaye में आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की गई हैं।

IRCTC Agent कैसे बने ? 

दोस्तों, अगर आप भी IRCTC का एजेंट बनना चाहते हैं तो उसके लिए आपको कुछ और अलग प्रक्रिया से गुजरना होता हैं। इसका रजिस्ट्रेशन भी इसी पोर्टल के माध्यम से करना होता हैं। इसमें आपको नाम, पिता का नाम, बिज़नस का नाम, दूकान का नाम, पिन कोड इतियादी की जानकारी भरनी होती हैं। 

इसके बाद आपकी आईडी बनने के बाद आपको इसके लिए 30 हजार शुल्क देना होता हैं और 20 हजार रूपये सिक्यूरिटी के तौर पर जमा करवानी होती हैं। इसके बाद आपका एजेंट के तौर पर रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। 

निष्कर्ष

इस लेख में आपको Irctc id kaise banaye के बारे में बताया गया हैं। उम्मीद करते हैं आपको यह लेख पसंद आया होगा।  अगर आज का हमारा यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करना ना भूले। इसके अतिरिक्त अगर आपके मन में इस लेख से संबंधित कोई भी सवाल है या फिर कोई भी सुझाव है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। शुरू से अंत तक आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और आपका समय शुभ हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *