Percentage kaise nikale अगर आप इस सवाल का जवाब आसान भाषा में जानना चाहते हैं तो इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको percentage kaise nikale यह बताएंगे और साथ में कई तकनीक भी बताएंगे जिससे आप आसानी से पर्सेंटेज से संबंधित सवालों के जवाब दे पाएंगे।
एशिया देशों के लोगों की पहचान दुनिया भर के देशों में मैथ्स सब्जेक्ट में गुणी के रूप में की जाती रही है हालांकि किसी सब्जेक्ट या विषय में तेज होना यह इंसान के ऊपर निर्भर करता है, लेकिन अधिकतर एशियाई मुल्क के लोगों में मैथ्स सब्जेक्ट काफी पॉपुलर है। इसका मुख्य कारण बचपन से ही बिना कैलकुलेटर के आधे से ज्यादा मैथ्स सवालों के जवाब निकालने की आदत बच्चों में डाल दिया जाता है।
Percentage kaise nikale यह सवाल मैथ्स सब्जेक्ट में काफी कॉमन हो चला है क्योंकि पर्सेंटेज निकालना हर क्षेत्र में जरूरी है, इससे डाटा बनाने में भी आसानी रहती है। पर्सेंटेज निकालने के लिए आपको Percentage ka Formula आना चाहिए।
किसी भी सवाल का जवाब देने से सवाल के बारे में जानकारी होना जरूरी है, इसीलिए पर्सेंटेज से संबंधित जानकारी जानते हैं।
MS Excel में प्रतिशत का फार्मूला
पर्सेंटेज क्या होता है | meaning of Percentage in Hindi
मैथ्स सब्जेक्ट में इस्तेमाल किए जाने वाला टर्म पर्सेंटेज एक लेटिन भाषा का शब्द है। यह दो शब्द per और cent से मिलकर बना है। पर्सेंट में सेंट का अर्थ ‘सौ’ के आंकड़े से होता है। Percentage को आसान भाषा में प्रति सौ कहा जाता है। प्रति सौ मतलब जब भी आप किसी आंकड़े को 100 से भाग करते हैं तो उस आंकड़े के आगे यह चिन्ह लगा दीजिए %, जैसे की 50% हुए 50/100।
नोट:- दोस्तों मैथ्स सब्जेक्ट प्रैक्टिस करने पर ही समझ आता है, इसीलिए पर्सेंटेज निकालने के लिए आपको प्रैक्टिकल सवालों को हल निकालना होगा, फॉर्मूला आगे के पोस्ट में मौजूद है।
Percentage kaise nikale Formula जानें
दोस्तों मैथ्स के सवालों को सॉल्व करने के लिए कुछ फॉर्मूला होते हैं, Percentage ka Formula भी मौजूद है। अलग अलग पर्सेंटेज के सवालों के लिए अलग अलग फॉर्मूला है, लेकिन दोस्तों कॉमन फॉर्मूला में सिर्फ यह ध्यान रखें कि अंकों को 100 से गुणा करना है। आसान भाषा में समझा जाए तो किसी भी अंक को 100 से गुणा करने पर पेसेंटेज निकलता है।
Percentage kaise nikale result ka
दोस्तों बताए गए फॉर्मूला को अब प्रैक्टिस करते हैं। पर्सेंटेज निकालने के लिए सभी का प्रमुख सवाल एग्जाम रिजल्ट से संबंधित होता है। स्टूडेंट्स अपने खुद का रिजल्ट निकालने के लिए Percentage ka Formula को इस्तेमाल करते हैं।
मान लीजिए आपने अपना एग्जाम दिया आपके एग्जाम के हर सब्जेक्ट के टोटल नम्बर 100 नंबर का था। आपके मैथ में 85, हिंदी में 78, अंग्रेजी में 86, साइंस में 72, और सोशल साइंस में 80 आए। इसमें फॉर्मूला कैसे अप्लाई करेंगे जानिए। इसका फॉर्मूला यह होगा:- टोटल नम्बर (जो हासिल हुए) *100/टोटल नम्बर (नंबरों का जोड़, जितने नंबर का एग्जाम था)।
85+78+86+72+80= 401, एग्जाम 100 नंबर का था यानी एग्जाम में कुल अंक 401 मिले 500 में से। इसका फॉर्मूला यूं बनेगा:- 401*100/500 यानी पर्सेंटेज हुए 80.2%, इसे 80.2 प्रतिशत भी कहा जाता है।
Discount Percentage kaise nikale M.R.P se
दोस्तों पर्सेंटेज का एग्जाम के नंबरों के बाद सबसे ज्यादा इस्तेमाल डिस्काउंट ऑफर में होता है। दुकानों के बाहर लगे हुए बोर्ड जिसपर 20% तो कहीं 50% की छूट लिखी होती है।
दोस्तों अगर आपको डिस्काउंट पर्सेंटेज जानना हो तो Percentage ka Formula इसमें इस्तेमाल करें। उदहारण सहित समझते हैं:-
सवाल:- राज मार्केट में शादी में जाने के लिए एक जूता खरीदने गया जिसके पहले दाम 600 रुपए थे लेकिन अब उसे वही जूते 300 रुपए में मिल गए, बताएं उसको दुकान से कितना डिस्काउंट मिला।
जवाब:- डिस्काउंट पर्सेंटेज निकालने के लिए फॉर्मूला कुछ यूं है:-
डिस्काउंट = M.R.P- सेलिंग प्राइस
डिस्काउंट पर्सेंटेज = डिस्काउंट अमाउंट *100/M.R.P
अब फॉर्मूला में सवाल के अमाउंट डालते हैं।
डिस्काउंट = 600 – 300 = 300
डिस्काउंट पर्सेंटेज = 300*100/600 = 30000/600
300/6 = 50 यानी की राज को जूते खरीदने पर 50 प्रतिशत की छूट मिली।
दोस्तों अमूमन सभी शॉप में ग्राहकों को यह तो मालूम होता है कितने प्रतिशत की छूट मिल रही है लेकिन यह मालूम करने के लिए कैलकुलेट करना पड़ता है की डिस्काउंट के बाद क्या अमाउंट बनेगा जो दुकानदार को अदा करने हैं। यह भी उदाहरण सहित समझते हैं:-
सवाल:- राज शॉपिंग करने के लिए निकला हुआ होता है, रास्ते में उसे एक शोरूम के बाहर बोर्डिंग लगा हुआ दिखता है, जिसमें 20% off लिखा होता है। उसे एक ड्रेस पसंद आ जाती है जिसपर दाम 2000 लिखा होता है, उसपर 20% लगाने के बाद दुकानदार को कितना अमाउंट देना होगा?
जवाब:- ड्रेस की M.R.P = 2000 , डिस्काउंट पर्सेंटेज = 20%
सेलिंग प्राइस = 20%*2000 = 400
सेलिंग प्राइस = 2000 – 400 = 1600
यानी राज को ड्रेस खरीदने के लिए 1600 रुपए देने होंगे।
परसेंटेज कैसे निकालते हैं Calculator se
दोस्तों एशियाई देशों में बचपन से ही मैथ्स के प्रति ध्यान दिया जाता रहा है, जिस कारण बच्चे एग्जाम में भी कैलकुलेटर के इस्तेमाल के बिना बड़े से बड़े गणित के सवालों को चुटकी में हल कर दिया करते हैं।
इसी कारण मैथ्स के बड़े से बड़े एक्सपर्ट एशियाई देशों से ही तालुक्कात रखते हैं, लेकिन कभी किसी पढ़ाव पर कैलकुलेटर का भी इस्तेमाल किया जाता रहा है, खासकर व्यापार के दौरान। परसेंटेज कैसे निकालते हैं Calculator se यह जानना चाहते हैं तो Percentage ka Formula जो लेख में बताया गया है उसका इस्तेमाल करें।
जैसे राज द्वारा लिए गए जूते में डिकाउंट पर्सेंटेज निकालना था, उसको कैलकुलेटर से सॉल्व करने के लिए सबसे पहले 600 – 300 दबाएं उसके बाद ÷ यह बटन दबाएं इसमें 600 फिर से दबाएं अर्थात वह अमाउंट डालें जो प्रोडक्ट का M.R.P है। जूते वाले सवाल में M.R.P 600 है। इसके बाद कैलकुलेटर में % इस साइन का एक बटन होगा वह दबाएं आपका जवाब मिल जाएगा।
Percentage kaise nikaalte hain
कई बार विद्यार्थियों को इस बात के बारे में समझ में नही आता है की वो percentage kaise nikaalte hain. इसके बारे में काफी आसान तरीका है की आपको सबसे पहले एक फार्मूला पता होना चाहिए। इस फोर्मुले का इस्तेमाल कर के आप काफी आसानी से परसेंटेज निकाल सकते है।
निष्कर्ष
दोस्तों इस पोस्ट के जरिए हम सभी ने मैथ्स सब्जेक्ट में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाला टॉपिक percentage kaise nikale यह जाना। मैथ्स सब्जेक्ट को अगर हम एक सब्जेक्ट के तौर पर नहीं बल्कि मजे के रूप में लें तो सवाल सॉल्व करने में काफी आसानी रहेगी। आपको भी इसे सॉल्व करने में मज़ा आने लगेगा।
पर्सेंटेज मैथ्स सब्जेक्ट का एक इंपोर्टेंट टॉपिक में गिना जाता है क्योंकि यह मानव जीवन के डेली रूटीन में भी काफी इस्तेमाल होता है।
उम्मीद है दोस्तों अब आप इस लेख की मदद से Percentage kaise nikale यह जान गए होंगे, अगर फिर भी आपको इससे संदर्भ में कोई भी सवाल हो आप बेझिझक कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं।
धन्यवाद।