पढाई कैसे करे ?

Padhai kaise kare नमस्कार दोस्तों, हमारे मन में कई यह सवाल तो आता ही होगा की हम आसानी से पढाई कैसे कर सकते है ? कई बार जब हम पढाई करते बैठेते तो भी हम इस बात की लेकर कई बार सोचते है की पढाई कैसे करे ?

अगर आप भी इन सवालों से जुंझ रहे है तो आपको हमारे इस लेख में इसके बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है।

अगर आपका भी पढाई में मन नही लगता है या आपको भी इससे जुडी कई समस्या है की आप पढाई कैसे करे या अगर आप माता पिता है और आपके बच्चे के बारे में चिंतित है तो आपको इस लेख में पूरी समस्या के बारे में समाधान की जानकारी दी जा रही है।

पढाई कैसे करे ?

पढाई करने से पहले हमे सबसे पहले सभी प्रकार की चिंताओं और समस्याओं से मुक्त होना पड़ता है। अगर आपको किसी भी प्रकार की टेंशन है या आपको किसी भी प्रकार के स्ट्रेस है तो आपको सबसे पहले उसे त्यागना होता है, उसके बाद ही आप पढाई कर पाते है। 

पढाई करने के लिए निम्न बातों का ख्याल करे – 

  • जब भी पढाई करने के लिए बैठे तो उससे पहले अपने दिमाग से सभी प्रकार की चिंताओं का त्याग कर दे, फिर चाहे वो घर से जुडी हो या पढाई से जुडी हो। 
  • इसके बाद आपको इस बात की भी जानकारी राखी होती है की आपको 1 दिन में कितने घंटे पढना चाहिए ? अगर आप यह जान लेते है तो आपके पास एक निश्चित समय होता है पढाई करने के लिए। वैसे आपको दिन में 4-6 घंटे पढना चाहिए अगर आप काम के साथ पढाई करते है ।

पढाई करते समय फ़ोन इत्यादि की अपने से दूर रखे और अगर हो सके तो फ़ोन को कुछ समय के लिए जब तक आप पढाई कर रहे है, बंद ही कर दे। 

इसके बाद ही आप का पढाई में मन लग पायेगा। 

पढाई कैसे करे 10 मुख्य बिंदु

पढाई करते समय आपको इन 10 बातों का ख्याल रखना जरुरी है तभी आप आप पढाई सही ढंग से कर पायेंगे – 

  1. जिस भी विषय के बारे में आप पढ़ रहे है उस समय में केवल एक ही विषय पर फोकस करे। जैसे मान लीजिये की आप इतिहास पढ़ रहे है तो उस एक समय में इतिहास पर ही फोकस करे ताकि दुसरे विषय के चक्कर में इसका नुकसान नही हो। 
  2. पढाई करने के लिए अपना एक निश्चित स्थान का चुनाव कर ले ताकि आपकी पढाई से जुड़े सभी सामान उसी जगह पर मिल सके और आपको बार – बार इसमें डिस्टर्ब नही हो।
  3. पढाई से जुड़ा एक निश्चित टाइम टेबल बनाये और उसके बाद ही पढाई करे। अगर आपके पास एक निश्चित टाइम टेबल है तो आप उसकी मदद से काफी अच्छा समय अपनी पढाई की दे सकते है। 
  4. बेहतर पढाई करने के लिए आप कम से कम नोट जरुर बनाये। अगर आप नोट्स बनाते है तो उससे आपको काफी याद रह सकता है। 
  5. पढाई के लिए हमेशा अनुशासित बने रहे और पढाई में भी अनुशासन रखे। 
  6. विषय से जुड़े सवालों को खुद के स्तर पर हल करने की कोशिश करे। अगर इससे जुडी कोई दिक्कत आती है तो आप युट्यूब का इस्तेमाल कर सकते है। 
  7. किसी भी तरह की कल्पना करने से बचे और फालतू खयाली पुलाव नहीं बनाये। 
  8. अपनी पढाई से जुड़ा एक लक्ष्य जरुर निर्धारित कर ले। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो उसके लिए आपके पास एक निश्चित लक्ष्य होना चाहिए।
  9. मन को हमेशा काबू में रखे, किसी भी तरह से मन को भटकने ना दे। 
  10. हमेशा पढाई में ना घुसे रहे, बल्कि कुछ समय अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ भी बिताये। 

इन 10 बिन्दुंओ के बारे में जानकारी जरुर रखे ताकि आपकी इसकी मदद मिल सके। 

अंतिम शब्द

इस लेख में आपको Padhai kaise kare ? के बारे में बताया गया है। उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *