Bharat ke pratham rashtrapati हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ हैं। उसके बाद देश में शासन चलाने के लिए एक नया संविधान बनाया गया था। देश में बने इसी संविधान के आधार पर देश में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों का चुनाव होता हैं।
क्या आप जानते हैं की भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे ? अगर आप नही जानते हैं या जानना चाहते हैं तो आपको इस लेख में इसी की जानकारी दी जायेगी। वही इसमें आपको भारत के अब तक के राष्ट्रपति के बारे में ही बताया जाएगा।
भारत के प्रथम राष्ट्रपति
डॉ राजेंद्र प्रसाद देश के प्रथम राष्ट्रपति बने। देश में जब 1950 में देश का संविधान लागू हुआ तो उसके बाद देश के प्रथम राष्ट्रपति के रूप को डॉ राजेद्र प्रसाद को देश का राष्ट्रपति के रूप में चुना गया। देश के प्रथम राष्ट्रपति के बारे में काफी कम लोग जानते हैं को वो एक स्वंत्रता सेनानी भी थे।
भारत के वर्तमान राष्ट्रपति कौन है ?
भारत के वर्तमान के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद है। इनका कार्यकाल 2017 से शुरू हुआ था जिसके बाद से यह वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति हैं।
डॉ राजेन्द्र प्रसाद
भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने डॉ राजेन्द्र प्रसाद का जन्म 3 दिसम्बर 1884 को वर्तमान बिहार राज्य के जीरादेई गाँव में हुआ था। डॉ राजेंद्र प्रसाद के 1 बड़े भाई और तीन बड़ी बहने थी। डॉ राजेंद्र प्रसाद के बड़े भाई महेंद्रप्रसदजी न केवल उनके बड़े भाई थे बल्कि एक दोस्त और उनके पथपदर्शक भी थे।
डॉ राजेंन्द्र प्रसाद के के पिता का नाम मुंशी महादेव सहाय था। उनके बड़े भाई ने उनको काफी सपोर्ट और समर्थन दिया था जिसकी वजह से ही वह आजाद देश के पहले राष्ट्रपति बने।
भारत के अब तक के राष्ट्रपति
भारत की आजादी के बाद अब तक के राष्ट्रपति और उनका कार्यकाल
| संख्या | राष्ट्रपति के नाम | कार्यकाल |
| 1 | ऱाजेन्द्र प्रसाद | 1950 से 1962 |
| 2 | सर्वपल्ली राधाकृष्णन | 1962 से 1967 |
| 3 | जाकिर हुसैन | 1967 से 1969 |
| – | वी।वी। गिरि (कार्यवाहक अध्यक्ष) | 1969 से 1969 |
| – | मोहम्मद हिदायतुल्ला (कार्यवाहक अध्यक्ष) | 1969 से 1969 |
| 4 | वी।वी। गिरि | 1969 से 1974 |
| 5 | फखरुद्दीन अली अहमद | 1974 से 1977 |
| – | बसप्पा दानप्पा जट्टी (कार्यवाहक अध्यक्ष) | 1977 से 1977 |
| 6 | नीलम संजीव रेड्डी | 1977 से 1982 |
| 7 | ज्ञानी जेल सिंह | 1982 से 1987 |
| 8 | आर।वेंकटरमन | 1987 से 1992 |
| 9 | शंकर दयाल शर्मा | 1992 से 1997 |
| 10 | के।आर। नारायणन | 1997 से 2002 |
| 11 | एपीजे अब्दुल कलाम | 2002 से 2007 |
| 12 | प्रतिभा पाटिल | 2007 से 2012 |
| 13 | प्रणव मुखर्जी | 2012 से 2017 |
| 14 | राम नाथ कोविंद | 2017 से अब तक। |
यह थे देश के प्रथम प्रधानमंत्री और उनकी जानकारी।
भारत के राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता हैं ?
भारत के संविधान के अनुसार और भारत के राष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया के बारे में अनुच्छेद 55 में बताया गया हैं। भारत के इस संविधान के आनुपातिक राष्ट्रपति का चुनाव प्रतिनिधित्व प्रणाली के एकल संक्रमणीय मत पद्धति के द्वारा होता है।
भारत के राष्ट्रपति को भारत के संसद के दोनो सदनों जिसके लोक सभा और राज्य सभा शामिल हैं तथा साथ ही राज्य विधायिकाओं यानी विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्यों द्वारा पाँच वर्ष की निच्छित अवधि के लिए चुना जाता है।
चुनाव के दोहरान मत आवण्टित करने के लिए भी एक फार्मूला इस्तेमाल किया गया है इस फोर्मुले को आप संवेधानिक फार्मूला भी कह सकते हैं, ताकि हर राज्य की जनसंख्या और उस राज्य से विधानसभा के सदस्यों द्वारा मत डालने की संख्या के बीच एक अनुपात रहे और राज्य विधानसभाओं के सदस्यों और राष्ट्रीय सांसदों के बीच एक समानुपात बनी रहे।
इस चुनाव प्रक्रिया के बाद अगर किसी उम्मीदवार को बहुमत प्राप्त नहीं होती है तो एक स्थापित प्रणाली है जिससे हारने वाले उम्मीदवारों को प्रतियोगिता से हटा दिया जाता है और उनको मिले मत अन्य उम्मीदवारों को तबतक हस्तान्तरित होता है, जब तक किसी एक को बहुमत नहीं मिलता।
यह हैं भारत के राष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया के बारे में सामान्य प्रक्रिया।
यह थी सामान्य जानकारी Bharat ke pratham rashtrapati के बारे में।

