विलोम शब्द किसे कहते हैं ?

Vilom Shabd kise kahte hai ( विलोम शब्द किसे कहते हैं ) शब्दों का मूल आवाज़ से होता है। वेसे ही किसी भी भाषा में वर्णमाला का होना अनिवार्य है, पर यह कथित भाषाओं पर लागू नहीं होते। वर्णमाला से बनता है शब्द और उन शब्दों से मिलकर भाव प्रकाश करते हुए बनता है वाक्य। अतः ऐसे शब्द समूह जो पूर्ण विचार को व्यक्त करे उन्हें वाक्य कहा जाता है।

किसी भी भाषा में कई तरह के शब्द होते है। उनमें विलोम शब्द अन्यतम। विलोम शब्द का अर्थ उल्टा या फिर विपरीत होता है। यह शब्द किसी भी शब्द के विपरीत तथा उलटे शब्द होते है। किसी भी भाव प्रकाश करने के लिए किसी शब्द का हमे जितना ही जरुरत है, उतनी ही जरुरत हमे उसकी विलोम शब्द का भी होता है। संज्ञा, सर्वनाम, कारक आदि के तरह विलोम शब्दों का भी ज्ञान महत्वपूर्ण होता है।

विलोम शब्द

जो शब्द किसी शब्द का विपरीत तथा उसके उलटे शब्द को प्रकाश करता हो उसे विलोम शब्द कहा जाता है। विलोम शब्द को हम विपरितार्थ शब्द भी कह सकते है।

आइये कुछ उदाहरण के साथ समझते है।

● दिन – रात

● सुबह- शाम

● पुरुष – महिला

● आय -व्यय

● उच्च – नीच

● बड़ा – छोटा

● खरीदना – बेचना

● आना – जाना

● आशा – निराशा

● उजाला – अँधेरा

विलोम शब्द का प्रकार

विलोम शब्द मूल रूप से 3 प्रकार के होते है।

  1. स्वतंत्र विलोम शब्द
  2. उपसर्ग से निर्मित विलोम शब्द
  3. लिंग परिवर्तन के आधार पर बने विलोम शब्द 

स्वतंत्र विलोम शब्द

इस प्रकार के विलोम शब्द के अनुलोम शब्द का कोई निर्दिष्ट स्वाभाव नहीं होता है। मूल शब्दों में न तो कोई उपसर्ग के योग होता है और न ही बदला जाता है, और इनमे लिंगगत परिवर्तन भी देखने को नहीं मिलते है, इसीलिये इन्हें स्वतंत्र विलोम शब्द कहा जाता है।

उदाहरण-

जन्म के विलोम शब्द मृत्यु, असली – नकली, आज – कल,   बड़ा – छोटा आदि।

उपसर्ग से बने विलोम शब्द

विलोम शब्दों में उपसर्ग के जोड़ने से तथा उसे बदलने से बने शब्दों को उपसर्ग विलोम शब्द कहा जाता है। उपसर्ग से बने तथा बदले हुए विलोम शब्द मुख्यतः 2 प्रकार के होने है।

  1. उपसर्ग के योग से निर्मित हुए विलोम शब्द
  2. उपसर्ग के परिवर्तन से वने हुए विलोम शब्द

उपसर्ग के योग से निर्मित विलोम शब्द

मूल वाक्य में जब उपसर्ग को लगाकर उसे विपरीत अर्थ तथा विलोम शब्द बनता है, उसे उपसर्ग के योग से निर्मित विलोम शब्द कहा जाता है।

उदाहरण के तौर पे-

प्रति उपसर्ग के योग से हम दान शब्द के विपरीत अर्थ निकाल सकते है। दान -प्रतिदान

वेसे ही वादी के साथ भी यह जोड़ कर उसके विलोम शब्द बनाता है। वादी-प्रतिवादी

उपसर्ग को जोड़कर –

हिंसा- अहिंसा, लौकिक- अलौकिक, धर्म- अधर्म, न्याय- अन्याय, सामान्य – असामान्य

उपसर्ग के परिवर्तन से निर्मित विलोम शब्द

कुछ शब्दों के उपसर्ग में परिवर्तन तथा बदलाव करने से वे उसके विपरीत अर्थ के भाव प्रकाश करते है।इसे उपसर्ग के परिवर्तन से बने विलोम शब्द कहा जाता है।

उदाहारण –

अनुराग – विराग , अनुकूल – प्रतिकूल

लिंग परिवर्तन से बने विलोम शब्द

यह शब्द के लिंग परिवर्तन करने से यह उनके विलोम शब्द बन जाते है।

उदहारण- राजा – रानी , बेटा- बेटी, पुरुष – महिला, लड़का- लड़की आदि।

अंतिम शब्द

हमे आशा है की आपको Vilom Shabd kise kahte hai ( विलोम शब्द किसे कहते हैं ) विषय के बारे में दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। अगर आपको इस विषय के बारे में कोई Doubts है तो वो आप हमे नीचे कमेंट कर के बता सकते है। आपके इन्ही विचारों से हमें कुछ सीखने और कुछ सुधारने का मोका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *