SBI बैंक में खाते कैसे खोले { Online or Offline }

sbi me khata kaise khole

हमारे देश में जब भी किसी को अपना खाता खुलवाना होता है तो वो सबसे पहले किसी न किसी बैंक में में जाता है और वहा पर अपना खाता खुलवाता है। अगर आप भी कोई इसी तरह से खाता खुलवाने की सोच रहे है तो आपको आज हम हमारे इस लेख में बताने जा रहे है की आप किस तरह से एसबीआई में खाता खोले। इससे आपके सवाल “sbi me khata kaise khole” के बारे में भी आप जान सकते है, साथ ही इस आर्टिकल में आपको इसका जवाब मिल जाएगा।

SBI बैंक में खाता कैसे खोले ?

भारतीय स्टेट बैंक में खाते खोलने के लिए हमारे पास दो Option मोजूद रहते है। इसमें एक Option ऑफलाइन और दूसरा ऑनलाइन Option मोजूद रहता है। आपको आगे हम दोनों तरीकों के बारे में बताने जा रहे है ताकि आपको इसके बारे में विस्तृत जानकारी मिल सके – 

SBI Bank में Offline खाता कैसे खोले ? 

इसके लिए आपको सबसे पहले बैंक से एक ऑफलाइन का फॉर्म लेना होता है। इस फॉर्म को लेकर उसमे जररी जानकारी जैसे आपका नाम, पिता का नाम, पता, जन्म तारीख, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी इतियादी भरनी होती है। 

यह फॉर्म लगभग 3 – 4 पेज का होता है। इस फॉर्म को भरने के बाद इस फॉर्म के साथ कुछ दस्तावेज लगाने जरुरी होते है जिनके बारे में आगे बताया गया है। इस फॉर्म और साथ में दस्तावेज लगाकर इस फॉर्म को बैंक में जमा करवाना होता है जिसके 1-2 दिन बाद आपका खाता खोल दिया जाएगा और आपको बैंक खाता संख्या और पासबुक दे दी जायेगी। 

SBI Bank में Online खाता कैसे खोले ? 

अगर आप बैंक के चक्कर नही काटने चाहते है और बैंक में ऑनलाइन खाता खोलना चाहते है तो उसके लिए आप इस प्रोसेस को फॉलो कर सकते है – 

  • Step 1 – इसके लिए आपको सबसे पहले स्टेट बैंक की वेबसाइट पर आना होता है। 
  • Step 2 – जैसे ही आप इस वेबसाइट पर आते है तो इस पर आपको एक Option Accounts के नाम से Menu bar में दिख जाता है। इसमें आपको Saving bank account वाले Option पर आना होता है। 
  • Step 3 – इसके बाद इसमें आपको एक Apply now का Option मिल जाता है जिसकी मदद से आप इसमें ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। 

इस Option पर आने के बाद इसमें आपको फॉर्म खोलने के बारे में जानकारी मिल जायेगी, जिसकी मदद से आप खाता खोल सकते है। 

इसके अलावा आप SBI Yono App से भी ऑनलाइन घर बैठे खाता खोल सकते है। 

SBI Yono App से कैसे खाता खोले ?

इसके लिए आपको सबसे पहले इस मोबाइल एप्लीकेशन को यानी SBI Yono App को Google play store से डाउनलोड करना होता है। इसके बाद इस मोबाइल एप्लीकेशन आपको इससे जुड़े Option मिल जाते है जिसकी मदद से आप SBI बैंक में खाता खोल सकते है। 

SBI Saving bank account में मिलने वाले Features 

SBI सेविंग खाता खोलने के बाद आपको यह सभी सुविधा इसके साथ दी जाती है – 

  • मोबाइल बैंकिंग 
  • एसएमएस अलर्ट की सुविधा
  • इन्टरनेट बैंकिंग 
  • Yono Application की सुविधा और मोबाइल बैंकिंग 
  • SBI Quick SMS और Balance Facility and misscall banking इत्यादि।
  • चेक बुक
  • एटीएम कार्ड की सुविधा
  • मासिक औसतन बैलेंस 0 रख सकते है। 

यह सभी सुविधाएँ हमे एसबीआई सेविंग बैंक अकाउंट के माध्यम से दी जाती है। 

SBI बैंक में खाता खोलने हेतु दस्तावेज

अगर आप भारतीय स्टेट बैंक में खाता खुलवाने की सोच रहे है तो उसके लिए आपको इन सभी दस्तावेजों की जरूरत होगी।

  • आधार कार्ड 
  • पेन कार्ड और फॉर्म नंबर 16 
  • पहचान पत्र 
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी 
  • ऑफलाइन हेतु फॉर्म, जो आप बैंक से ले सकते है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *