IPR क्या हैं और कैसे भरे ? Rajasthan

IPR kaise bhare rajasthan : नमस्कार दोस्तों, राजस्थान में वर्तमान में यह काफी चर्चा में चल रहा हैं की IPR क्या हैं ? IPR कैसे भरे ? IPR Kya hai ?

अगर आप भी या आपका कोई नजदीकी इस समस्या से जुंझ रहा हैं या यह जानना चाहता हैं की आखिर घर बैठे IPR ऑनलाइन कैसे भरे ? तो आप सही जगह पर आये हैं. इस लेख के अंत तक आपको इस विषय के सन्दर्भ में पूरी जानकारी दी जायेगी. 

Rajasthan Jati praman patra kaise banaye ?

इस लेख को पढने के बाद आपके मन में कोई भी सवाल नही रहेगा और आप भी खुद से घर बैठे अपना IPR भर सकते हैं.

IPR कैसे भरे ? यह जानने से पहले यह भी जान लीजिये की आपको यह जानकारी भरने से पहले किन बातों का ख्याल रखना होता हैं ताकि आप भविष्य में होने वाले जोखिम से बच सके. 

IPR क्या होता हैं ? | What is IPR

IPR यह अचल सम्पति का वो ब्यौरा होता हैं जो हर राज्य और केन्द्रीय कर्मचारियों को देना होता हैं. राजस्थान के सन्दर्भ में इसकी बात करे तो यह एक जरुरी प्रक्रीया हैं जो हर सरकारी कर्मचारी के लिए जरुरी हैं. 

राजस्थान में राज्य सरकार के अधीन काम करने वाले कर्मचारियों को SSO portal के माध्यम से इसकी जानकारी भरनी जरुरी होता हैं. इस जानकारी को भरना उन सभी के लिए जरुरी हैं जो छोटे से छोटे पद से लेकर बड़े – बड़े पद का राज्य कर्मचारी हो. IPR kaise bhare rajasthan

IPR Full form 

सीधी भाषा में समझे तो इसका सामान्य मतलब होता हैं अचल सम्पति का ब्यौरा जिसे अंग्रेजी भाषा में Intellectual property rights होता हैं. इस दस्तावेज को ऑनलाइन भरने से पहले हमे कुछ जरुरी बातों का ख्याल रखना होता हैं. 

IPR भरने से पहले ध्यान रखने योग्य बातें

IPR यानी अचल सम्पति का ब्यौरा भरने से पहले आपको इन कुछ निम्न बातों का ध्यान रखने पड़ता हैं. यह जरुरी बिंदु हैं. 

  • IPR फॉर्म को ऑनलाइन के माध्यम से ही भरा जाता हैं. 
  • IPR भरने से पहले अपनी Raj Kaj प्रोफाइल को अपडेट जरुर कर ले जिसमे आपकी कुछ निजी जानकारी पूछी जाती हैं, इसके अलावा उसमे आपकी Basic ( basic of salary ) भी मांगी जाती हैं.
  • IPR को सबमिट करने से पहले Make sure की आपके आधार कार्ड में आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर हैं जिसमे एक otp आएगा. 

RAJ Kaj प्रोफाइल कैसे अपडेट करे 

  • Step 1 – सबसे पहले आपको अपनी SSO आईडी से लॉग इन करना होता हैं. 
  • Step 2 – इसके बाद आप SSO के मुख्य डैशबोर्ड में पहुच जाते हैं, उसके आपको RAJ Kaj के आप्शन का चुनाव करना होता हैं. 
  • Step 3 – इसके बाद आप Raj Kaj के डैशबोर्ड पर आ जाते हैं. 
  • Step 4 – अगले चरण में आपको दायीं और मेनू लिस्ट दिखाई देगी जिसमे से आपको Employee corner पर क्लिक करना होता हैं. 
  • Step 5 – इसके बाद आपको IPR वाले तब पर क्लिक करना होता जो Employee corner के पैनल में होता हैं, जैसे ही आप इस आप्शन पर आते हैं तो आपको लाल कलर में एक लिंक दिखाई देता हैं जो Update profile के नाम से होता हैं. 

इस प्रोफाइल में अपनी पूरी जानकारी सही से चेक कर के ही अपडेट करे क्योंकि इसके बाद आप इसमें कोई भी जानकारी अपडेट नहीं कर पायेंगे. एक अपडेट करने के बाद यह आप्शन लोक हो जाएगा. 

No Property Return कैसे भरे

इस आप्शन उनके लिए भरना जरुरी होता हैं जिनके पास खुद की कोई सम्पति नही हैं और वो इसमें अपनी जानकारी Nill दर्शाना चाहते हैं.

  • Step 1 – सबसे पहले आपको अपनी SSO आईडी से लॉग इन करना होता हैं. 
  • Step 2 – इसके बाद आप SSO के मुख्य डैशबोर्ड में पहुच जाते हैं, उसके आपको RAJ Kaj के आप्शन का चुनाव करना होता हैं. 
  • Step 3 – इसके बाद आप Raj Kaj के डैशबोर्ड पर आ जाते हैं. 
  • Step 4 – अगले चरण में आपको दायीं और मेनू लिस्ट दिखाई देगी जिसमे से आपको Employee corner पर क्लिक करना होता हैं.
  • Step 5 – इसके बाद आपको इस पेनल पर कई सारे आप्शन Blue color में दिखाई देंगे, उसमे से IPR पर क्लिक करे. इसके बाद आपको एक आप्शन Manage immovable property return के नाम से दिखाई देखा. 
  • Step 6 – इस आप्शन पर आने के बाद आपको एक checkbox “No property return” के नाम से दिखाई देगा, उस पर टिक करे ओत उसे सेव कर दे. 

इतना करने के बाद आपको अपना IPR फाइनल सबमिट करना होता है. इसका प्रोसेस आगे बताया गया हैं. 

Property Return कैसे भरे { Property details }

इस आप्शन उनके लिए भरना जरुरी होता हैं जिनके पास खुद की कोई सम्पति हैं और वो इसमें अपनी जानकारी दर्शाना चाहते हैं.

  • Step 1 – सबसे पहले आपको अपनी SSO आईडी से लॉग इन करना होता हैं. 
  • Step 2 – इसके बाद आप SSO के मुख्य डैशबोर्ड में पहुच जाते हैं, उसके आपको RAJ Kaj के आप्शन का चुनाव करना होता हैं. 
  • Step 3 – इसके बाद आप Raj Kaj के डैशबोर्ड पर आ जाते हैं. 
  • Step 4 – अगले चरण में आपको दायीं और मेनू लिस्ट दिखाई देगी जिसमे से आपको Employee corner पर क्लिक करना होता हैं.
  • Step 5 – इसके बाद आपको इस पेनल पर कई सारे आप्शन Blue color में दिखाई देंगे, उसमे से IPR पर क्लिक करे. इसके बाद आपको एक आप्शन Manage immovable property return के नाम से दिखाई देखा. 
  • Step 6 – इस आप्शन पर आने के बाद आपको आपकी प्रॉपर्टी से सम्बंधित जरुरी जानकारी भरनी होगी जैसे Year of acquiring property, Value of property etc. इसके बाद उस जानकारी को सेव कर दे.

आपके पास जितनी भी अलग – अलग प्रॉपर्टी हैं, उन सब को अलग – अलग भरे और ऊन्हे सेव करते रहे.

इसके बाद आपको आपके इस IPR को फाइनल सबमिट करना होता हैं. इसका प्रोसेस आगे बताया गया हैं. 

Final Submission of IPR online {SSO}

अपने IPR को फाइनल सबमिट करने के लिए आप यह प्रोसेस फॉलो कर सकते हैं. 

जैसे ही आप अपनी पूरी पोपेर्टी की जानकारी भर लेते हैं तो उसके बाद आपको इसको वेरीफाई करना होता हैं जिसका प्रोसेस यह हैं. 

  • Step 1 – Raj Kaj वाले पोर्टल पर आने के बाद आपकी वो सारी प्रोपर्टी की जानकारी दिख जायेगी जो आपने भरी हैं, उसके टेबल ने नीचे एक आप्शन Submit IPR और Verify IPR के नाम से आप्शन दिखाई देगा. उस पर क्लिक करे. 
  • Step 2 – जैसे ही आप Submit और Verify करते हैं तो आपसे आपका Aadhar number माँगा जाता हैं, वो भरे और Send OTP पर क्लिक करे, इसके बाद आपको एक OTP मिलेगा, वो भर कर IPR सबमिट और वेरीफाई करे. 

इसके बाद आपके IPR की एक कॉपी आपके कंप्यूटर और लैपटॉप में सेव हो जायेगी. उस कॉपी की प्रिंट जरुर लेले. 

निष्कर्ष

इस लेख में आपको IPR kya hai ? और IPR kaise bhare rajasthan ?, के बारे में बताया गया हैं. उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *