गोरम घाट Goram Ghat राजस्थान का छोटा कश्मीर

Goram Ghat rajasthan ( गोरम घाट राजस्थान ) : भारत में घुमने के लिए कई खूबसूरत जगह हैं जहा अक्सर लोगो का जमावड़ा लगा रहता हैं। राजस्थान भी उन्ही स्थानों में से एक हैं। राजस्थान में भी कई ऐसी जगह हैं जहा हम घूम सकते हैं और फोटोग्राफी का आनंद सकते हैं. अभी यहाँ का बरसाती मौसम में आपकी यात्रा रोमांचक हो सकती है.

राजस्थान के दक्षिण भाग में बसे गोरम घाट को भी घुमने के लिए अच्छा काफी हैं। Jodhpur to goram ghat रास्ता मारवाड़ जंक्शन तक ठीक है.

Where is Goram ghat rajasthan | गोरम घाट राजस्थान

गोरम घाट जो कि राजस्थान के 2 जिलों के बॉर्डर के पास आया हैं। Rajasthan goram ghat एक Tourist Place हैं। यह जगह घुमने के लिए काफी अच्छी हैं खासकर बारिश के मौसम में। अगर आप बारिश के मौसम में इस जगह पर जाने की सोच रहे हैं तो आपको इस जगह के बारे में जानना जरुरी हैं की आप कैसे राजस्थान के इस छोटे कश्मीर कहे जाने वाले Tourist place पर पहुच सकते हैं। 

Top 5 places to visit in pali rajasthan

गोरम घाट आना और घूमना अपने आप में एक अनोखा अनुभव हैं। तो चलिए जानते हैं राजस्थान के इस tourist place के बारे में। इस जगह के बारे में आपको इस लेख के माध्यम से पूरी जानकारी दी जाएगी। 

राजस्थान के राजसमद जिले में राजसमन्द (goram ghat district) और पाली की सीमा पर स्तिथ अरावली की वादियों में बसा यह एक ख़ूबसूरत Hill Station हैं। भारत में कई जगह घूमना और यहाँ घूमना दोनों में काफी अंतर हैं। इस स्थान पर घुमने का अपना अलग ही मजा हैं।

राजस्थान का एकमात्र ऊँचा स्थान Mount Abu Rajasthan

राजस्थान में मारवाड़ और मेवाड़ की सीमा पर स्तिथ अरावली पर्वतमाला की वादियों में स्तिथ इस स्थान पर हर साल काफी लोग घुमने आते हैं। इस स्थान पर घूमना और यहा का वातावरण का आनंद लेना दोनों लोगो को काफी सुहावने लगते हैं। Goram ghat rajasthan में काफी स्थान हैं जहा पर आप घूम सकते हैं। इस स्थान पर जाने के लिए आपको कहा से जाना होता हैं इसके बारे में भी आपको आगे के लेख के बारे में बताया जा रहा हैं।

Weather of Ghoram Gat

गोरम घाट Goram ghat Weather Conditions in July वर्तमान में यहाँ मौसम बहुत शानदार है, यहाँ का तापमान 30°C है और मौसम बदलो से भरा हुआ है. असली वातावरण में गर्मी का अनुभव हो सकता है जैसा कि यहाँ Actual Feel Temprature 36° रहने वाला है. जबकि Actual Feel Shade 34° रहने वाला है. वर्तमान यूवी इंडेक्स मध्यम है.

पश्चिम उत्तर पश्चिम की हवा की गति 19 किमी/घंटा है और हवा की उच्चतम गति 27 किमी/घंटा रहने वाली है. वातावरण में नमी 78% रहेगी और कमरे की नमी भी 78% तक रह सकती है.

Historical significance of Ghoram Ghat

गोरम घाट का ऐतिहासिक महत्व स्थानीय है. इसका कोई बहुत ज्यादा बड़ा इतिहास में नाम नहीं मिलता. प्राचीन काल से ही यात्रियों सैर सपाटे के लिए इसको उपयुक्त माना जाता है. वैसे तो यहाँ कई धार्मिक स्थल, मंदिर और पुरातात्विक स्मारक स्थल स्थित हैं. यहाँ का नैसर्गिक सौन्दर्य Historical significance of Goram Ghat इसे अनुपम बनाता है.

Goram ghat rajasthan | गोरम घाट राजस्थान 

राजस्थान में सबसे ज्यादा लोग जहा घुमने जाते हैं उतरने के बाद जब वो पूछते हैं कि गोरम घाट कहां है ? ऐसी जगह जो हरियाली से भरपूर हो राजस्थान जैसे सूखे राज्य में तभी तो वो गोरम घाट के नाम से प्रसिद्ध हैं। इस गोरम घाट पर जाने के लिए आपको पैरो का ज्यादा इस्तेमाल करना पड़ सकता हैं।

इस Goram ghat railway station पर एक ही रेल चलती हैं जो सुबह – शाम चलती हैं। यहा आने के लिए आपके आपको कम से कम 1 – 3 किलोमीटर का रास्ता पैदल तय करना होता हैं, यह उस स्तिथि में होता हैं जब आप अपने खुद की कार याद गाडी लेकर यहा आते हैं। राजस्थान के राजसमन्द जिले में स्तिथ इस place पर के बारे में काफी लोग जानते होंगे।  Jodhpur to goram ghat

भील बेरी ( bheel beri rajasthan ) के बारे में पढ़े

Good for one day trip | एक दिन के ट्रिप के लिए बेहतर

अगर आप एक दिन के लिए कही घुमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो Goram ghat tourist place आपके लिए काफी अच्छा हैं। इस टूरिस्ट place पर घुमने के लिए जाने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए काफी अच्छा प्लान साबित हो सकता हैं। राजस्थान का स्वर्ग कहा जाने वाले इस गोरम घाट टूरिज्म प्लेस को लोगो दुवारा काफी पसंद किया जाता हैं। इस स्थान पर आने के लिए आप क्या कर सकते हैं वो ही आप जान लीजिये। इस तरह से चलती है ट्रेन

goram ghat train

गोरम घाट जाने का सही समय ?

जैसा की हम सब जानते है की गोरमघाट हो या कोई और जगह, हर जगह के लिए एक अलग समय होता है जिस समय में हमे जाना होता है. इस तरह से गोरमघाट जाने के लिए हमारे पास एक सही समय रहता है और वो है अगस्त से अक्टूम्बर के बीच का समय. इसमें भी आपको केवल बरसात के समय में ही जाना होता है.

Join Our Whatsapp Group
Join Our Telegram Group Coming soon

Goram ghat kaise jaye | गोरम घाट कैसे जाए

गोरम घाट जाने के लिए पहले आपको इस बात की जानकारी लेनी होगी की आप कहा से जाना हैं। यहा आने के लिए आप कहा से आ सकते हैं। पहले आप यह जान लीजिये की आप कहा से यह स्थान कितना दूर पड़ता हैं। 

कहा से वायादुरी (किमी) साधन जिससे आप जा सकते हैं 
जोधपुरमारवाड़ जंक्शन150~ट्रेन, गाडी
पालीमारवाड़ जंक्शन90~ट्रेन, गाडी
मारवाड़ जंक्शन58~ट्रेन, गाडी
फुलाद45~ट्रेन, पैदल
अजमेरमारवाड़ जंक्शन229~ट्रेन, गाडी
उदयपुरकामली घाट135~ट्रेन, गाडी
आबु रोडमारवाड़ जंक्शन286~ट्रेन, गाडी
This distance data are estimated and taken from map and calculated manually

जोधपुर से गोरम घाट ( Jodhpur to goram ghat ) 

अगर आप वर्तमान में जोधपुर में है और जोधपुर से गोरम घाट जाना चाहते हैं तो आप कैसे जा सकते हैं। चलिए जानते हैं। 

  • जोधपुर से आपको मारवाड़ जंक्शन जाना होता हैं जो की मारवाड़ से करीब 100 किलोमीटर दूर हैं। जोधपूर से मारवाड़ आप बस और रेल से भी जा सकते हैं। जोधपुर से मारवाड़ जंक्शन जाने के लिए आपको कोई दिक्कत नही होगी।
  • मारवाड़ आने के बाद आप को मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन आना होता हैं, यह से आपको गोरम घाट के लिए ट्रेन मिल जाती हैं, यह ट्रेन सुबह के समय चलती हैं जो करीब 5 बजे चलती हैं।
  • मारवाड़ जंक्शन से गोरम घाट जाने के लिए बीच में ट्रेन करीब 30 मिनट फुलाद रेलवे स्टेशन पर रूकती हैं। मारवाड़ जंक्शन से गोरम घाट के बीच में मीटर गेज की ट्रेन चलती हैं। 

पाली से गोरम घाट ( Pali to goram ghat )

अगर आप वर्तमान में पाली में हैं और पाली से गोरम घाट जाना चाहते हैं तो आपके लिए यह रूट एक दम जोधपुर से गोरम घाट के रूट के सामान ही हैं।

  • पाली से गोरम घाट जाने के लिए आपको पहले मारवाड़ जंक्शन आना होता हैं। यहाँ आप बस और ट्रेन की मदद से आ सकते हैं। पाली से मारवाड़ की दुरी केवल 40 किलोमीटर ही हैं। 
  • पाली से मारवाड़ आने के बाद आपको वापस उसी ट्रेन को पकड़ना होता हैं जिस ट्रेन की मदद से जोधपुर से गोरम घाट जाने का रास्ता हैं।

उदयपुर से गोरम घाट ( Udaipur to goram ghat ) 

दोस्तों अगर आप उदयपुर में रहते हैं और गोरम घाट जाना चाहते हैं तो आप यहा केवल ट्रेन से ही आ सकते हैं। 

  • उदयपुर से गोरम घाट जाने के लिए आपको पहले उदयपुर से कामली घाट जाना होता हिज उसके बाद वहा से ट्रेन से आप गोरम घाट जा सकते हैं।
  • उदयपुर से बस से अगर आप गोरम घाट जाना चाहते हैं तो आपको पहने फुलाद जाना होता हैं। 
  • Udaipur to goram ghat distance की बात करे तो इसकी दुरी करीब 135 किलोमीटर हैं अगर आप कामली घाट से होकर आते है तो। 

Goram ghat hotel | गोरम घाट होटल

गोरम घाट घुमने जाना हैं तो वहा जाने से पहले वह रहना और रूकना काफी महत्वपूर्ण होता है। Goram ghat hotel के बारे में बात करे तो goram ghat hill station के पास ऐसी कोई होटल नही हैं परन्तु टूरिस्ट place के आसपास कई नामी गाँव और शहर हैं जहा पर आप रूक सकते हैं जैसे फुलाद, सिरियारी, मारवाड़ जंक्शन इतियादी। वैसे भी इस जगह पर आने के बाद होटल में जाने का कभी मन नही करता क्योंकि यह जगह हैं ही इतनी खूबसूरत। 

Goram ghat train | गोरम घाट ट्रेन

गोरम घाट राजस्थान आने के लिए आपको 2 जगहों से ट्रेन मिलती हैं. अगर आप जोधपुर, पाली, अजमेर इतियादी जगहों से आ रहे हैं तो आपको यह ट्रेन मारवाड़ जंक्शन से एक ट्रेन सुबह 5 बजे और दूसरी ट्रेन दिन में 11 बजे मिलती हैं. मारवाड़ से गोरम घाट ट्रेन समय में परिवर्तन भी हो सकता है, हालाँकि यह ट्रेन का समय लगभग फिक्स रहता हैं.

अगर आप उदयपुर और कामली घाट से गोरम घाट आना चाहते हैं तो आप मेरी माने तो बस या खुद के वाहन से ही आये क्योंकि इन जगहों से आने वाली ट्रेन शाम को और रात को पहुचती हैं जो इस स्थान पर घुमने के लिए सही नही हैं.

New updates : गोरम घाट जाने वाली ट्रेन साल 2021 में ही शुरू हो गई थी जो वर्तमान में भी चल रही हैं.

How to reach goram ghat | गोरम घाट कैसे पहुचे

गोरम घाट आने के लिए आपको मारवाड़ से ट्रेन लेनी होती हैं. अगर आप सुबह वाली ट्रेन लेते हैं तो वो आपको गोरम घाट सुबह 7 बजे तक पहुचती हैं और अगर आप दिन वाली यानी 11 बजे वाली ट्रेन लेना चाहते हैं तो यह आपको दिन में करीब 1 बजे गोरम घाट पहिचाती हैं. इसलिए मेरी माने तो आप सुबह वाली ट्रेन ही ले तो ज्यादा बेहतर होता हैं.

Places to visit Goram ghat ( गोरम घाट घुमने के लिए जगह ) 

दोस्तों अगर बात करे गोरम घाट घुमने की तो आपको इस बारे में बता दे की यहा कई ऐसी जगह हैं जिसे प्रकृति ने बड़े प्यार से सजाया हैं। एक बार अगर आप यहा एक बाद आते हैं तो आपका यहा बार बार आने का मन करेगा। यह इतनी खूबसूरत जगह हैं। गोरम घाट में घुमने के कुछ स्थान –

फुलाद रेलवे स्टेशन ( Phulad railway station ) 

दोस्तों अगर आप जोधपुर, पाली या मारवाड़ जंक्शन से गोरम घाट घुमने जा रहे हैं तो आपको गोरम घाट से कुछ दुरी पहले एक रेलवे स्टेशन मिलता हैं। अगर आप अच्छी चीज़े खाने ने शौकीन हैं तो यह जगह आपके लिए बेहतर हैं। यह रेलवे स्टेशन गोरम घाट से पहले का एक स्टेशन हैं। यह वो अंतिम स्टेशन हैं जहा से खाने – पीने के लिए आप सामान खरीद सकते हैं। इसके बाद आपको गोरम घाट स्टेशन पर और कुछ नही मिलता हैं। इस स्टेशन से ही आपको अरावली की खूबसूरत वादिया दिखनी शुरू हो जाती हैं। 

Pabhu singh ji dhuni | प्रभु सिंह जी धुनी

गोरम घाट आने वाले लोग इस स्थान के बारे में तो जानते होंगे। अगर कोई गोरम घाट कार लेकर आना चाहता हैं तो उनके लिए यह अंतिम स्थान हैं। इस स्थान पर आने के बाद पर्यटकों को पैदल चल कर गौरम घाट जाना होता हैं। यह स्थान भी अरावली की वादियों में बसा एक खूबसूरत स्थान हैं। इस स्थान से गोरम घाट करीब 3 किलोमीटर पडता हैं जहा पर आपको रेल की पत्रियो के सहारे – सहारे पैदल चलना होता है. 

Goram ghat railway station | गोरम घाट रेलवे स्टेशन

फुलाद स्टेशन से आगे जाने के बाद आप जैसे ही गोरम घाट रेलवे स्टेशन आते हैं तो आपको वहा पर प्रकृति की ख़ूबसूरती देखने को मिलती हैं। स्टेशन के पास सटी पहाड़िया और मनमोहक नज़ारे इतियादी देखने के लिए काफी अच्छे हैं। दोस्तों अगर आप Animal lover और Tree lover हैं तो यह जगह आपके लिए बेहतर हैं। इस स्टेशन पर आने के बाद आप यह नही सोच पाते की आपको आगे कहा जाना हैं क्योंकि यह जगह हैं ही इतनी खूबसूरत, इतना ही नही इसके आसपास की जगह भी इतनी खूबसूरत हैं जहा पर आपका जाने का मन हमेशा करता करेगा। 

Gorakh Nath Ji mandir | गोरख नाथ जी मंदिर 

गोरम घाट रेलवे स्टेशन पर आने के बाद आपको इसके पास तक़रीबन 800 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ यह गोरख नाथ जी मंदिर भी देखने को मिलेगा जो की एक प्राचीन दर्शनीय स्थल हैं। अगर आप गोरम घाट जाते हैं तो एक बार इस पहाड़ी पर जरुर जाए।

इस मंदिर के आसपास की बादलो को चीरती पहाड़िया देखने के लिए काफी अच्छी हैं। इस पहाड़ी पर जाने के लिए आपको पुरे एक दिन का trip schedule करना पड़ सकता हैं। यह पहाड़ी स्टेशन से काफी नीचे दीखती हैं पर इसके रास्ते से जाने पर यह काफी ऊँची हैं। 

जब हम इस पहाड़ी पर गये थे तो हमे इस पहाड़ी पर चढाई करने में तक़रीबन 2 घंटो का समय लगा था। इस पहाड़ी की सबसे उपर की छोटी पर जो मंदिर बना हुआ हैं वो गोरख नाथ की का मंदिर हैं. Jodhpur to goram ghat

इस मंदिर के पास एक गाय घुमती रहती हैं। यह अब तक एक रहस्य हैं की वो गाय इतनी ऊंचाई पर कैसे गई जबकि उस मंदिर पर जाने के लिए रास्ता थोडा सा मुश्किल हैं। इसी रहस्य को जानने के लिए हम पहाड़ी पर गये थे। इस पहाड़ी पर इस बारे में जानकारी जुटाने की भी कोशिश की पर हमे इसी बात की जानकारी दी गई की वो काफी समय से उन पहाड़ी पर ही है। 

Goram ghat Waterfall | गोरम घाट झरना

अगर आप यहा बरसात के मौसम में आते हैं तो यहा पर बना प्रकृतिक झरने का आनन्दं जरुर ले। अरावली की खूबसूरत वादियों में बसा यह झरना यहाँ आने वाले पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण का केंद्र हैं। झरना प्राकृतिक हैं और इस Hill station का यह सबसे आकर्षक नजारा हैं। हजारो लोग यहाँ पर घुमने आते हैं। 

Goram ghat paas | गोरम घाट पास

गोरम घाट आने वाले पर्यटकों के मन में इस बात को लेकर काफी संचय रहता है की वो अगर यहा आते हैं तो उसको यहा और पास लेने के लिए का करना होता हैं। सबसे पहली बात तो यह की यह पर्यटन स्थल वन विभाग के अधीन आता हैं। यही वजह हैं की यहा पर आने वाले हर पर्यटकों से एक निच्छित राशि पास के तौर पर ली जाती हैं जो 20 रूपये से 50 रूपये के बीच होती हैं। यह राशि हमेशा परिवर्तित होती रहती हैं। 

Local festivals or cultural events celebrated at GoramGhat

यहाँ कोई बड़ा मेला या ऐसा कोई इवेंट यहाँ ओर्गानाइज नहीं होता. पड़ोस में राजसमन्द में Jhaljhoolni Ekadashi in nathdwara झालझूलनी एकादशी जो कि नाथद्वारा में मनाई जाती है. Cattle Fair, Kunvaria भी काफी सुर्ख़ियों में रहता है.

Things to do before visit goram ghat | यहा आने से पहले कुछ जरुरी चीज़े करे 

दोस्तों अगर आप गोरम घाट पहली बार आ रहे हैं तो आपको यहा आने पहले कुछ जरुरी चीजों के बारे में ध्यान रखना बेहद जरुरी होता हैं. 

  • यहा आने से पहले खाने का बंदोबस्त पूरा कर लेवे क्योंकि इस स्थान से पहले केवल एक फलना ही ऐसा गाँव जहा कुछ मिलता हैं. उसके अलावा इस स्टेशन पर भी कुछ भी नही मिलता हैं.
  • हमारी माने तो यहा आने के लिए आप अपने खुद का वाहन कर के ही आये क्योंकि इस रूट पर केवल एक ही ट्रेन चलती हैं और वो ही सुबह और शाम के समय ही चलती हैं. 

गोरम घाट जाने का रास्ता

गोरम घाट जाने के लिए आपको पहले मारवाड़ जंक्शन आना होता हैं. यहा आने के बाद आपको एक ट्रेन मिलती हैं जो सुबह 5 बजे और 11 बजे यहाँ से चलती हैं और करीब 2 घंटे बाद वो गोरम घाट रेलवे स्टेशन पहुचती हैं.

FAQ on Goram Ghat

Where is Goram Ghat situated?

राजस्थान का राजसमन्द जिला और पाली मारवाड़ के आसपास है.

Which month is best for Goram Ghat?

बारिश के मौसम में गोरम घाट घूमना ठीक है.

How can I go to Goram Ghat?

आप सोजत road से उदयपुर जाने वाली ट्रेन जो कामली घाट जाने वाली ट्रेन में जा सकते हैं.

गोरम घाट कहां स्थित है?

इसका अक्षांश 25.6414746 और देशांतर 73.8651301 है. यह क्षेत्र Rajasthan में आता है इसका पिन कोड 313341 है.

goran ghat कहा है ?

यह शब्द गलत है, सही शब्द गोरम गाट होता है.

घोरम घाट के पास और कौनसी अच्छी जगह है ?

घुमने फिरने के लिए आप कामली घाट भी देख सकते हैं. और उदयपुर और आबू रोड के निकट माउंट आबू के तो या ही कहने.

अंतिम शब्द 

इस लेख में आपको Goram ghat ( गोरम घाट ) के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की गई हैं. इस लेख में बताई गई आपको पसंद आई होगी, ऐसी हम उम्मीद करते हैं. इस स्थान को लेकर अगर अपने मन में कोई सवाल हैं तो आप हमे नीचे कमेंट कर के बता सकते हैं. हम आपके सवालो का जवाब जरुर देंगे. 

One thought on “गोरम घाट Goram Ghat राजस्थान का छोटा कश्मीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *